मेले में सरेआम KISS करने लगे जो़ड़े, विधायक जी देख लेने लगे मजे, सामने आईं ये वजह

विधायक ने करवा दी प्रतियोगिता-
एक विधायक ने आदिवासी समाज के लोगों के बीच संकोच दूर करने के साथ प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए चुंबन प्रतियोगिता करवा डाली। यह प्रतियोगिता शनिवार रात लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी के पुश्तैनी गांव तालपहाड़ी में हुआ। इस अनोखी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा देर तक चुंबन करने वाले तीन जोड़ों को इनाम भी दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिदो-कान्हू मेले में आयोजित यह अनोखी चुंबन प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। इस इलाके में ऐसी प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई थी जिस वजह से इसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। इस प्रतियोगिता में 18 जोड़ों में भाग लिया जिन्होंने हजारों लोगों के सामने निसंकोच होकर किस किया।
इस चुंबन प्रतियोगिता के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा, "प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई है. आदिवासी समाज के लोग संकोची होते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के सार्वजनिक तौर पर चुंबन प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ संकोच दूर होगा, बल्कि आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "अपने दिल की बात न बता पाने के कारण आदिवासियों में पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच झगड़े और तलाक के मामले बढ़े हैं। पढ़े-लिखे न होने के कारण आदिवासी अपने परिवार को सामाजिक ढांचे में ढाल नहीं पाते हैं। इससे उनके व्यवहार और पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो जाते हैं. इस तरह की प्रतियोगिता उनके मन के संकोच को दूर करेगी।"
आपको बता दें कि पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के तालपहाड़ी में आयोजित इस चुंबन प्रतियोगिता में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष श्याम यादव भी मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता सह सीनेट सदस्य साहेब हांसदा ने कहा कि, डुमरिया सिदो-कानू मेला में संताल आदिवासी समाज व संस्कृति को स्थानीय विधायक ने चुंबन प्रतियोगिता आयोजित कर तार-तार कर दिया।
बता दें कि, इस प्रतियोगिता में कुल 18 जोड़ों ने हिस्सा लिया और हजारों लोगों के सामने निःसंकोच होकर लिप लॉक किया। बताया जा रहा है कि, इस तरह कि प्रतियोगिता पहली बार झारखंड में हुई है।
मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका तो देखकर उड़े होश, जानिए
पटना [जेएनएन]। मिस्ड कॉल से एक इंटर की छात्रा की बातचीत एक अधेड़ व्यक्ति से हुई लेकिन उसे ये पता नहीं था कि जिससे वह प्यार भरी बातें कर रही है वो दरअसल कोई युवक नहीं बल्कि कोई अधेड़ है। लेकिन जब बात आगे बढ़ी और शादी तक पहुंची तो उसने तथाकथित प्रेमी को मिलने बुलाया लेकिन उसे देखते ही उसके होश उड़ गए।
घटना भागलपुर जिले की है, जहां मिस्ड कॉल का जवाब देने पर इंटर की लड़की एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को हमउम्र समझ कर दिल दे बैठी। ब्वॉयफ्रेंड सामने आया तो वह लड़की के पिता की उम्र का निकला। उम्रदराज प्रेमी को देख लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद प्रेमी ने लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। भागलपुर स्टेशन पर शुक्रवार को जीअारपी ने लड़की को बचा लिया और प्रेमी को एसएसपी मनोज कुमार के हवाले कर दिया।
पकड़े गए प्रेमी का नाम संदीप कुमार है, जो खुद को मोकामा का रहने वाला बताता है। उसकी उम्र करीब 42 साल है। एसएसपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
इंटर स्कूल की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने बताया कि एक दिसंबर को रात में कई बार एक नंबर से मिस कॉल आया। जबाव देने पर एक व्यक्ति ने खुद को अनजान बताकर अपने झांसे में ले लिया।
फोन पर ही हुआ प्यार, प्रेमी को बिना देखे लड़की ने शादी को हां कहा
लड़की फोन पर बातों के दौरान ही कथित युवक को दिल दे बैठी। दोनों में सात दिनों तक फोन पर खूब बात हुई। इस दौरान कथित युवक ने फोन पर ही लड़की से शादी का प्रस्ताव रख दिया। लड़की तो पहले पीछे हट गई। कहने लगी बिना देख कैसे शादी करूंगी?
इस पर प्रेमी ने कहा कि उसकी उम्र मात्र 20 साल है और देखने में भी ठीक-ठाक है। बाकी आवाज तो फोन पर सुनाई ही दे रही है। प्रेमी ने लड़की से फोन पर कहा कि अगर शादी से इनकार करोगी तो मैं जहर खाकर सुसाइड कर लूंगा। इमोशनली ब्लैकमेलिंग के कारण लड़की उसके गिरफ्त में आ गई और शादी के लिए हां भी भर दी। गुरुवार रात को प्रेमी ने लड़की को फोन कर कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है।
ट्यूशन के बहाने प्रेमी से मिलने स्टेशन पहुंची लड़की
शुक्रवार सुबह में लड़की घर से फैमिली को कह कर निकली कि वह ट्यूशन पढ़ने जा रही है। इसके बाद प्रेमी से मिलने स्टेशन आ गई। पिता के उम्र के प्रेमी को देख लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर प्रेमी उसे जबरन ट्रेन में बैठा लिया और मोकामा ले जाने लगा। लड़की को जान मारने की धमकी दी गई।
इसी दौरान लड़की टॉयलेट जाने के बहाने अपनी बहन को फोन कर दिया। वापस लौटी तो प्रेमी को शक हो गया और मोबाइल छीन कर तोड़ भी दिया।
भागलपुर स्टेशन गाड़ी पहुंची तो पुलिस को देख लड़की चिल्लाने लगी। इसके बाद प्रेमी को रेल पुलिस ने पकड़ लिया और लड़की फैमिली को मामले की जानकारी दी। रेल पुलिस लड़की और उसके प्रेमी को लेकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां दोनों को उनके हवाले कर दिया।
उम्र और सूरत छिपाने के लिए कथित प्रेमी ने अपने व्हाट्सएेप पर डीपी भी नहीं लगाई थी। डीपी के कारण लड़की आसानी से प्रेमी का चेहरा और उम्र देख लेती। संदीप ने बताया कि उसने डीपी में मंदिर की फोटो लगाई है। फेसबुक पर भी अपने असली तस्वीर नहीं डाली है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
Inesun Outdoor 2MP/5MP Vandal Dome IP Security Camera Pan Tilt 4X Optical Zoom PTZ Camera Mini IP66 Waterproof Outdoor Camera IK...
-
Company Name Job Title Eligibility Last Date Andhra Bank Part Time Sweeper - 40 Vaca...
-
Air India Recruitment 2018 – Apply Online for 500 Cabin Crew Posts: Air India Limited has published a notification for the recr...
-
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के पनडुब्बी ARA सैन जुआन के गायब हुए एक महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक पनडुब्बी या इससे जुड़ा कोई भी सुराग सामन...
-
more update coming some........ this book download now click here writing & sapling improve books Free downlo...
