जानिए अंडे खाने के फायदे

जानिए अंडे खाने के फायदे


दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, आजकल बहुत से लोग अंडा खाते हैं। अंडा सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी होता है, और अंडे में बहुत से विटामिंस की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं, जो हमारी सेहत को तंदुरुस्त बनाती है। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे, आप भी अंडा खाते हैं तो जान लीजिए अंडे के बारे में यह 4 बातें।

अंडा खाने के होते हैं ये फायदे-

• आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी- अंडे में विटामिन ए ही प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी होती हैं। रोज एक अंडे का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

• हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक- अंडा मनुष्य के शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। अंडे में कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं।

• भ्रूण के विकास में सहायक- अंडे की जर्दी में पाए जाने वाला विटामिन डी भ्रूण के विकास में बहुत उपयोगी होता है। अतः गर्भवती महिलाओं को अंडे जरूर खाना चाहिए, इससे बच्चे का विकास सही तरीके से हो पाता है।

• स्टेमिना बढ़ाने में उपयोगी- अंडे में पाए जाने वाले एमिनो एसिड शरीर के स्टेमिना को बढ़ाने में बहुत ही लाभकारी होते हैं। शरीर में स्टैमिना बढ़ने से मनुष्य को जल्दी थकान नहीं आती है।